तमिलनाडु में शुरु हुआ थाईपुसम त्योहार, जानें इसे मनाने के पीछे क्या है लोगों की आस्था



कुड्डालोर, 25 जनवरी, तमिलनाडु: भारत में अलग-अलग धर्मों द्वारा ऐसे कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें लोगों की आस्था साफ झलकती है। फिर चाहे वो दीपावली का त्योहार हो या फिर ईद हो। ऐसे ही कई त्योहार हैं जिन्हें भारत के लोग बड़ी ही धूमाधाम से मनाते हैं। इन्हीं में से एक त्योहार है थाईपुसम। भारत ही नहीं कई अन्य देशों के लोग भी इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। दरअसल, थाईपुसम भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय के तमिल भक्तों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। ये त्योहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो उत्तर भारत में सौर कैलेंडर के अनुसार मकर महीने के साथ होता है। थाईपुसम शब्द में थाई और पुसम शब्द शामिल हैं, जहां पुसम का अर्थ नक्षत्रम पुसम है। ये त्योहार भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और दुनिया के कई अन्य देशों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। थाईपुसम के अवसर पर तमिलनाडु के कुड्डालोर में हजारों भक्त सत्य ज्ञान सबाई में एकत्र हुए।