शहरी गरीबों के लिए हमने 80 लाख पक्के मकान बनाए - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 5 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए हमने 80 लाख पक्के मकान बनाए। अगर ये कांग्रेस की गति से बने होते... तो इस काम को करने में 100 साल लग जाते। तब तक पांच पीढ़ियां गुजर जाती। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया। वे अपने आप को शासक मानते रहे और जनता को कमतर आंकते रहे। कांग्रेस का विश्वास सिर्फ एक परिवार पर ही रहा है, एक परिवार के आगे वे न कुछ सोच सकते हैं और न देख सकते हैं। कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा लेकिन फिर एकला चलो रे करने लग गए... अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया।