असम हमारे लिए एक बड़ा केंद्र है - अनुराग ठाकुर

गुवाहाटी, 19 फरवरी - केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने पहले दिन से एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर काम किया। UPA ने 10 साल में नॉर्थ ईस्ट को अनदेखा किया था। असम हमारे लिए एक बड़ा केंद्र है। आज हमने यहां डीडी से न्यूज़ प्रोडक्शन रूम को स्थापित किया है...आज से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स होने जा रहे हैं। 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी से खिलाड़ी यहां खेलने आ रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट खेलों में एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।