महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का  निधन


नई दिल्ली, 23 फरवरी -महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का आज सुबह करीब 3 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां भर्ती कराया गया था।जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे. वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे