महाराष्ट्र:पुणे शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई
पुणे , 19 जून -पुणे शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शहर में जलभराव देखने को मिला।वही गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी एंट्री ले ली है। मानसून ने 3 दिन में 6 राज्यों को कवर किया है। पूर्वी UP के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।
#महाराष्ट्र:पुणे