हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड में दो शूटर गोवा से गिरफ्तार

झज्जर, 4 मार्च - हरियाणा इनलो प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या मामले में झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एस.टी.एफ. के एक संयुक्त ऑपरेशन में सौरव और आशीष नाम के दो शूटरों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। झज्जर पुलिस के मुताबिक दो अन्य शूटरों की तलाश जारी है।