किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान 

रांची (झारखंड), 14 मार्च - किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "लोकतंत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर कोई भी अपनी बात को रख सकता है। इससे किसी को बाधा ना हो किसी को संकट ना हो। कानून व्यवस्था बनी रहे। इसमें सभी का सहयोग होना चाहिए। अपनी बातों को रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से उसका समाधान निकालना चाहिए। जो भी बातें हमारे सामने जब भी आई है उसके रचनात्मक दृष्टि से समाधान के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं उसको मैंने हमेशा उसी दृष्टि से देखा है। आगे भी हमारी ये कोशिश जारी रहेगी...हम बातचीत के जरिए समाधान ढूंढ सकते हैं, लेकिन अगर कोई अपनी महत्वाकांक्षा से काम करता है तो मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मैं कहूंगा कि देश बहुत बड़ा है और हम सभी का है और यह किसी को भी अपने विचार रखने का अधिकार देता है लेकिन दूसरों के लिए समस्या पैदा किए बिना।" 
 

#किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान