छत्तीसगढ़: उम्मीद है कि भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेगी - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 16 मार्च - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "आज लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में चुनाव होगा। पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव होगा। सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व को मनाने के लिए उत्साहित हैं। हमारे PM ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को ध्येय वाक्य मान कर काम किया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए उन्होंने काम किया है। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार को मात्र 3 महीने हुए हैं, 3 महीने में ही मोदी की गारंटी को हमने पूरा किया है। मुझे विश्वास है कि इस बार राज्य की जनता 11 सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद देगी।