अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान 

शिमला, 22 मार्च - दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "जो हुआ वह गलत है। इस प्रकार से चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालना उस पद की गरिमा का भी अपमान है... यह एक राजनीतिक प्रतिशोध हो सकता है।"