आईपीएल-2024 - पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

मोहाली, 23 मार्च - पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन के अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब के लिए सैम करन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। धवन ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर रन आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन की पारी खेली। जितेश 9 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने 47 गेंद में 63 रन बनाए।लिविंगस्टोन ने नाबाद 38 रन बनाए। कुलदीप यादव और खलील अहमद ने 2-2 विकेट झटके।