जब संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा- प्रियंका गांधी 

सहारनपुर, 17 अप्रैल - PM मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "उनके नेता हर जगह जाकर ये क्यों कह रहे हैं कि संविधान को बदलने वाले हैं? जब संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा...सबके वोट के अधिकार का क्या होगा? इसका जवाब दें। ये कहना काफी नहीं है कि डरिए मत...हम तो वैसे भी नहीं डरते।"