आरक्षण को खत्म करने का तरीका निजीकरण और अग्निवीर है- राहुल गांधी

पाटन (गुजरात), 29 अप्रैल - गुजरात के पाटन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इनके (बीजेपी) लोग कहते हैं कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे। फिर बयान आते हैं हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। आरक्षण का मतलब है देश में गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ो की भागीदारी होगी। आरक्षण को खत्म करने का तरीका निजीकरण, अग्निवीर है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने किसानों का कर्जा माफ किया था। अगर आप 25 बार भारत के किसानों को कर्जा माफ करो, मतलब 25 साल के लिए हर साल माफ करो तब 16 लाख करोड़ बनाता है। 22 लोगों का इन्होंने 16 लाख करोड़ माफ किया। ये 24 साल का MANREGA का पैसा, 25 साल किसानों का कर्जा है जो 22 लोगों को दिया गया है। भारत में 1 फीसदी लोगों के पास 40 पीसदी पैसा है।