चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है- मल्लिकार्जुन खड़गे

लखनऊ, 15 मई - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने PM मोदी की विदाई तय कर दी है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को INDIA गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है। 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। हमने(कांग्रेस) देश को बहुत कुछ दिया है। महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई, जवाहर लाल नेहरु ने लोकतंत्र की बुनियाद डाली, डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान लिखा... ये लोग(भाजपा) इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं... हम ये नहीं कहते कि हमारे पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। पहली बार RSS के नेता मोहन भागवत ने कहा था कि अगर हम आएंगे तो हम संविधान में बदलाव लाएंगे.... उत्तर प्रदेश में तो भाजपा नेता संविधान बदलने की बातें करते ही रहते हैं और मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे रहते हैं... ये देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विषय है। इस पर आप(पीएम मोदी) क्यों नहीं बोलते।