आज भारत मांगने वाला भारत नहीं है - जे.पी. नड्डा

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 14 मई - अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा ने कहा, "वैक्सीन मैत्री में भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर 2 वैक्सीन बनाई और 100 से ज्यादा देशों को अपनी वैक्सीन पहुंचाई। 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई... आज भारत मांगने वाला भारत नहीं है। आज देने वाला भारत हो गया है।"