दिल्ली की गली-गली में शराब बिकवाने की व्यवस्था केजरीवाल ने की है - राजनाथ सिंह

फिरोज़पुर, 28 मई - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि AAP नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करते नहीं। अन्ना हजारे ने कहा था कि राजनीतिक पार्टी मत बनाना लेकिन उन्होंने अपने गुरु की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा शराब की सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। आज दिल्ली की गली गली में शराब बिकवाने की व्यवस्था अरविंद केजरीवाल ने की है। यही स्थिति पंजाब की है। स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री आवास में पीटा गया। ये महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं।