ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से कई लोग घायल


पुरी  30 मई -पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से कई लोग घायल हो गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार की रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया जिसमें करीब 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। आइए जानते हैं कैसे हुआ ये पूरा हादसा।

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया है कि हादसे के वक्त सैकड़ों लोग चंदन यात्रा उत्सव को देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं का एक समूह आतिशबाजी कर रहा रहा था। तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई जिससे धमाका हो गया। जलते हुए पटाखे लोगों पर गिरने लगे जिस कारण कई लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए।