भीषण गर्मी का प्रकोप: हज पर गए 550 लोगों की मौत

रियाद, 19 जून - अत्यधिक गर्मी के कारण इस साल हज के दौरान कम से कम 550 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 323 मिस्रवासी थे। सऊदी अरब के सरकारी टीवी ने बताया कि सोमवार को मक्का मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।