इस बार विधानसभा में हरियाणा में भाजपा साफ हो जाएगी - भूपेंद्र सिंह हुड्डा

अंबाला, 23 जून - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "पिछली बार हमारी लोकसभा में एक भी सीट नहीं थी और विधानसभा में 31 सीट आई थी तो इसी से इसबार का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार विधानसभा में हरियाणा में भाजपा साफ हो जाएगी।"