धालीवाल दोना में देर रात चलीं गोलियां
कपूरथला, 27 सितंबर (अमरजीत सिंह सडाना)- बीती देर रात नजदीकी गांव धालीवाल दोना में पुरानी रंजिश को लेकर दो दर्जन से अधिक युवकों द्वारा एक घर पर हमला करने और गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घर के गेट में भी तोड़फोड़ की गई।
इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है और हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना सदर के अधीन आती साइंस सिटी चौकी की पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
#धालीवाल दोना में देर रात चलीं गोलियां

