हिप्र : पार्वती नदी में हरियाणा की महिला पर्यटक बही, शव बरामद

 

 

मनाली: 27 जून  हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में तस्वीर खिंचवाने के दौरान फिसलकर पार्वती नदी में गिरी हरियाणा की एक महिला पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे तब हुई जब हरियाणा के झज्जर निवासी अजय और उनकी पत्नी कविता पार्वती नदी के किनारे तस्वीर खिंचवा रहे थे।