टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, विक्ट्री परेड में उमड़ा जनसैलाब

मुंबई, 4 जुलाई - टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम विजयय जुलूस के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई है। इससे पहले मुंबई में टीम इंडिया के ‘विक्ट्री परेड’ में प्रशंसकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन के उतरने पर टीम इंडिया को 'वाटर सैल्यूट' दिया गया।