मॉस्को हमारे बीच घनिष्ठ संबंध हैं: भारतीय राजदूत विनय कुमार


 मॉस्को 7 जुलाई  मॉस्को, रूस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉस्को दौरे पर रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा, "सन 2000 से  भारत-रूस के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन होते रहा है। यह दौरा बेहद खास है और यह 22वां वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच में आखिरी बार 2021 में सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जब पुतिन भारत गए थे। हमारे बीच घनिष्ठ संबंध हैं। ट्रेड, डिफेंस, एटॉमिक एनर्जी कोऑपरेशन, साइंस-टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी-ट्रांसपोर्ट सहित कई विषयों पर चर्चा होगी... यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है... मुझे लगता है हम इस दौरे के दौरान 6-7 ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।"