कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में हारे राजावत


कैलगेरी: 7 जुलाई - प्रियांशु राजावत को यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के एलेक्स लेनियर के खिलाफ सीधे गेम मे हार का सामना करना पड़ा जिससे कनाडा ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया।दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी राजावत को दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी लेनियर के खिलाफ 45 मिनट में 17-21 10-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।