अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार

जालंधर , 12 जुलाई -  पंजाब के जालंधर में देहात पुलिस द्वारा श्री खड़ूर साहिब से सांसद  अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को आइस (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि हरप्रीत सिंह से पुलिस ने करीब 5 ग्राम आइस बरामद की है। हरप्रीत सिंह गिरफ्तारी होने की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। उन्होंने कहा- जल्द हम मीडिया के साथ जानकारी सांझा करेंगे।एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है। जल्द हम इस बारे में आपसे जानकारी सांझा करेंगे। हरप्रीत से हमें आइस बरामद हुई है। फिलहाल नशा कितना पकड़ा गया है, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।