महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस पलटने से चार लोग घायल


मुंबई 15 जुलाई  महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पोयनाड क्षेत्र के कार्लेखिंद में हुई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस अलीबाग से पनवेल जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।