हिमाचल में बादल फटा


 मनाली, 25 जुलाई - हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं मनाली में बादल फटा है। जिससे भारी नुकसान हुआ है। नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया।