महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पद संभालेंगी लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर 

नई दिल्ली, 31 जुलाई- लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर कल 1 अगस्त को महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार संभालेंगी। इसके साथ ही वह इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बन जाएंगी। इससे पहले, वह एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला भी थीं।

#महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पद संभालेंगी लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर