दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश की संभावना


नयी दिल्ली 2अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज दिन के दौरान हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।