दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, बारिश की संभावना


नई दिल्ली  3 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।मौसम विभाग ने दिल्ली में आज दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।