वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है- पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 31 अगस्त - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।