डूसू चुनाव के लिए एबीवीपी ने नौ संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की


नई दिल्ली, 10 सितम्बर -एबीवीपी ने 27 सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए सोमवार को नौ संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें ऋषभ चौधरी, ऋषिराज सिंह, अमन कपासिया, भानु प्रताप सिंह, आर्यन मान, यश डबास, कनिष्क चौधरी, हिमांशु नागर और मित्रविंदा शामिल हैं। इन संभावित उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में चुनाव पूर्व प्रचार शुरू कर दिया है। यह प्रचार अभियान 12 सितंबर तक चलेगा।

#डूसू चुनाव