एक ही देश में 'दो निशान, दो विधान और दो प्रधान' नहीं चलेंगे - जे.पी. नड्डा

ओडिशा, 26 सितम्बर - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भुवनेश्वर में भाजपा सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि कौन सी ऐसी पार्टी है जो विचारधारा पर चली? हमारे वामपंथी दल के साथी कहां से चले थे और कहां पहुंच गए। किससे दोस्ती की किससे दुश्मनी की समझ ही नहीं आया। आज केरल में वे आपस में नूरा कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं। पश्चिम बंगाल में लड़ते हैं और दिल्ली में साथी बनकर खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी आज शहरी नक्सलवाद की प्रवक्ता बन गई है। ये भाजपा है जिसने भारतीय जनसंघ के नाम पर 1952 में कहा था कि एक ही देश में 'दो निशान, दो विधान और दो प्रधान' नहीं चलेंगे। हमने एक लंबी यात्रा की और साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 को हटा दिया गया। जम्मू-कश्मीर का संविधान अलग था और भारत का संविधान अलग था। भारत के लगभग 200 कानून ऐसे थे जो जम्मू-कश्मीर की धरती पर लागू नहीं होते थे।