मुझे पिछली सरकारों पर भी शर्म आ रही है:चंद्रशेखर आजाद
अंबाला, 25 सितम्बर - हरियाणा विधानसभा चुनाव पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "आज पूरे अंबाला को देखने के बाद मुझे पिछले 10 सालों से सत्ता में रही सरकार पर शर्म आ रही है। मुझे पिछली सरकारों पर भी शर्म आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे हम किसी पानी के शहर में घूम रहे हैं और ये हालात तब हैं जब बस कुछ घंटे ही बारिश हुई है। अगर दो दिन लगातार बारिश होती रही तो लोग बाहर नहीं निकल पाएंगे... इन लोगों को न्याय दिलाने का समय आ गया है... लोगों का आशीर्वाद पारुल नागपाल के साथ रहेगा और हम भारी मतों से जीतेंगे।"
#चंद्रशेखर आजाद

