अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, अरुणाचल को लेकर पूछे सवाल

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश, 22 नवंबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं आज इस मंच से कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आजादी के बाद जनता पार्टी के एक-दो साल छोड़कर सारा शासन तो आप ही का रहा। आपने अरुणाचल को क्या दिया? वो जवाब नहीं देते हैं। मगर मैं आंकड़े लेकर आया हूं। 2004 से 2014 के 10 साल के बीच अरुणाचल को 33,530 करोड़ लिया। अब 2014 से 2024, 10 ही साल नरेंद्र मोदी सरकार के; 33,000 की जगह 1,49,664 करोड़ रुपया देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। मतलब चार गुना पैसा हमने भेजा है... 2018 में पासीघाट और डिब्रूगढ़ को जोड़ता हुआ भारत का सबसे पहला, सबसे लंबा दो मंजिला पुल, जिस पर ट्रेन भी जाती है और गाड़ियां भी जाती हैं... पश्चिम कोमेंग और तवांग जिलों में पहुंचने वाली, जोड़ने वाली 300 किलोमीटर लंबी बालीपारा-चारद्वार-तवांग सड़कऔर नेचीपू सुरंग का निर्माण भी शुरू हो चुका है और दिबांगघाटी में सिसिरी नदी पर पुल बनाने का भी काम हुआ है। तीनों हवाई अड्डे जो आज अरुणाचल में स्थित हैं... वो तीनों हवाई अड्डे नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद हुए हैं।

#अमित शाह
# कांग्रेस