अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस: अमित शाह
हैदराबाद, 2 नवंबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद 'अराजकता' के जरिये सत्ता हासिल करने और 'लोकतंत्र को कमजोर करने' की कोशिश कर रही है। उन्होंने यहां अपनी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा, 'नागरिकों ने इन हमलों से अपने लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कमर कस ली है'।
अमित शाह सोमवार शाम इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पदयात्रा बशीरबाग स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू हुई। यहां मोअज्जम जही मार्केट तक जाएगी। शाह सोमवार दोपहर को यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचे। वह पदयात्रा में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

