देवास में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने खातेगांव थाना प्रभारी को कुचला, मौ/त
मध्य प्रदेश, 02 नवंबर - मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शराब से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को तस्कर ने वाहन से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां दो घंटे तक चले इलाज और सीपीआर देने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
#देवास
# दर्दनाक हादसा
# ट्रक
# थाना प्रभारी
# कुचला

