महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान आज


नई दिल्ली: 15 अक्टूबर चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान करने वाला है। इलेक्शन कमीशन दोपहर 3:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा। महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह सिंगल फेज में वोटिंग हो सकती है। वहीं झारखंड में पांच फेज में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रखा जा सकता है।महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।