हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा विधायकों को रात्रिभोज के लिए बुलाया

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर - हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक रात्रिभोज के लिए उनके आवास पर पहुंचे। भाजपा नेता रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रात्रिभोज के लिए बुलाया है। नई सरकार का गठन होने जा रहा है उसके लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई। कल ही पता चलेगा कि किसको क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी।