आगरा में शीतलहर और छाया घना कोहरा
आगरा (उत्तर प्रदेश), 16 जनवरी - उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में शीतलहर और घना कोहरा छाया है। वहीं अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज सहित 35 से ज्यादा ज़िलों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक है। बफीर्ली हवा से लोग ठिुठर रहे हैं। सर्दी के सितम के कारण कानपुर, मेरठ और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। नोएडा में 8वीं तक के स्कूल 10 बजे खुलेंगे। फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को झांसी, मथुरा, आगरा, सहित 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ ओले भी गिरने की संभावना जताई है।
#आगरा में शीतलहर और छाया घना कोहरा