हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया
शिमला, 3 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत विचित्र लगता है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार झूठ बोलते हैं। आप चुने हुए प्रतिनिधियों को क्या समझते हैं कि उन्हें कुछ मालूम ही नहीं है? हमने आज की (विधायक प्राथमिकताओं की) बैठक का बहिष्कार इसलिए किया क्योंकि पिछले 2 वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान विपक्ष के विधायकों की DPR नहीं बनी है। वे(सुखविंदर सिंह सुक्खू) उन DPR का जिक्र कर रहे हैं जो भाजपा की सरकार में बनकर तैयार हुई थीं। मैंने अधिकारियों से बातचीत की। पिछले 2 साल के कार्यकाल में जब से सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं DPR बनकर शिमला नहीं पहुंच पाई है। हम आपसे पूछ रहे हैं कि 2 सालों में विपक्ष के विधायकों के कितने DPR बनकर तैयार हुए? मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं।