दिल्ली विधानसभा चुनाव: लोगों ने प्रधानमंत्री को जीत दिलाई है - पीयूष गोयल

मुंबई, 8 फरवरी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुशासन का एक मॉडल दिया है। दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार और अराजकता को देखा है। लोगों ने प्रधानमंत्री को जीत दिलाई है। अब दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं। डबल इंजन सरकार अहम भूमिका निभाएगी। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता के साथ जो धोखा किया था, उसका जवाब जनता ने दे दिया है।

#दिल्ली विधानसभा चुनाव: लोगों ने प्रधानमंत्री को जीत दिलाई है - पीयूष गोयल