निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के सिम्बल पर दावेदारी कर रहे उम्मीदवार

यमुनानगर, 13 फरवरी - नगर निगम चुनाव को लेकर 11 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। वहीं यमुनानगर में निगम चुनाव में भाजपा के सिम्बल पर मेयर पद का चुनाव लड़ने को लेकर उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। यमुनानगर में मेयर पद के लिए भाजपा के सिम्बल पर दावेदारी कर रही आशिमा कंडारा का कहना है कि अगर पार्टी उसे मौक़ा देती है, तो वह निगम क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। युवा होने के चलते वे युवा वर्ग की समस्याओं को दूर करेगी। वहीं उन्होंने मेयर बनने के बाद की भी शहर को लेकर अपने विजन बारे भी जानकारी दी।
हरियाणा के आठ नगर निर्गमन के चुनाव होने हैं। पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाली है। इस बीच संभावित प्रत्याशी खुद को दावेदार पेश कर रहे हैं। यमुनानगर में मेयर महिला आरक्षित सीट घोषित की गई है। इसके लिए भाजपा के पास दावेदारों की लंबी लाइन है। आशिमा दलित कंडारा ने खुद को अन्य संभावित प्रत्याशियों से बेहतर बताया है और कहा है कि मैं यूथ हूं और हर युथ का दर्द समझता हूं। अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी। उन्होंने कहा की मेरी जहन में कहीं ऐसे मुद्दे हैं जिन पर काम करना ज़रूरी है।

#निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के सिम्बल पर दावेदारी कर रहे उम्मीदवार