नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ- द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली, 16 फरवरी - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
#नई दिल्ली
# रेलवे स्टेशन
# द्रौपदी मुर्मू