शेड लगाने के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत, 5 घायल 

देवरिया (उत्तर प्रदेश), 23 मई - शेड लगाने के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत और 5 घायल हुए हैं। DM देवरिया दिव्या मित्तल ने बताया, "लार थाना क्षेत्र के जमुआं गांव में कुछ लोग अपना शेड डाल रहे थे उसी दौरान लोहे के पोल के बिजली के तार से छू जाने से करंट लग गया। 3 लोगों का निधन हो गया। 5 लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

#करंट
# उत्तर प्रदेश