रमन अरोड़ा का भतीजा राजू मदान गिरफ्तार
जालंधर, 28 मई- भ्रष्टाचार के आरोपी विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम लगातार सबूत जुटाने में लगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा का भतीजा राजू मदान और उसका पूरा परिवार विदेश भागने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा है। उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम सभी को लेकर जालंधर आ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि विधायक की गिरफ्तारी से ठीक पहले राजू मदान और उसका बेटा फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि गुजरात के सूरत में उसके रिश्तेदारों की कपड़ा मिल है। वह उन्हीं के पास गया था।
#रमन अरोड़ा