आज दोबारा पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची
जालंधर,24 मई सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं देर रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजिलेंस की टीम की अगुवाई में रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाया गया। रमन अरोड़ा का मेडिकल की प्रक्रिया सिविल अस्पताल की ईएमओ डॉक्टर सिमरन कौर की देख-रेख की गई। हालांकि इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया।
जिसके बाद आज रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। दूसरी ओर विजिलेंस द्वारा साढ़े 7 घंटे पूछताछ के बाद आज दोबारा पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा रमन अरोड़ा के घर और कार की तालाशी ली जा रही है। इस दौरान घर में 5 पुलिसकर्मी मौजूद है जो घर के दस्तावेजों की जांच कर रहे है।