जालंधर में बारिश से कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटी

जालंधर, 31 मई- जालंधर में मौसम सुहाना हो गया है और बारिश शुरू हो गई है। तेज हवाएं चली हैं और तापमान में गिरावट आई है। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। पंजाब में उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को मुश्किल कर दिया है। साथ ही गर्मी ने व्यापारियों के काम को भी काफी प्रभावित किया है, लेकिन आज शाम 4 बजे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दरअसल, तेज हवाओं और बारिश के कारण जालंधर सहित कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई। साथ ही तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।

#जालंधर
# बारिश