हमने अपनी सभ्यता के इतिहास में कभी युद्ध नहीं चाहा - तेजस्वी सूर्या
वाशिंगटन डीसी (अमेरिका), 5 जून - भारतीय प्रवासियों से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता। हमने अपनी सभ्यता के इतिहास में कभी युद्ध नहीं चाहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अधर्म के सामने निष्क्रिय बने रहेंगे। अगर आक्रमण बंद हो जाए तो शांति होगी, लेकिन अगर आप हम पर एक बार नहीं, बल्कि 100 बार हमला करेंगे तो हम ऑपरेशन सिंदूर करने के लिए तैयार हैं। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा ,"वाशिंगटन में वरिष्ठ कांग्रेसी और सीनेटर के साथ लंबी बैठक हुई है। बैठक बहुत लाभदायक रही। सभी लोगों ने भारत को पूरा समर्थन दिया। ऑपरेशन सिंदूर के पक्ष में भी समर्थन मिला। हर देश आतंकवाद मुद्दे को छोड़कर भी भारत के साथ कई मामलों में काम करने के लिए उत्सुक है क्योंकि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। सभी लोग भारत के साथ काम करना चाह रहे हैं। सभी जानते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच में कोई तुलना ही नहीं है। सभी देश भारत के साथ बहुत अच्छा रिश्ता बनाने के लिए उत्सुक है।"
बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भगदड़ पूरी तरह से टाली जा सकती थी। यह राज्य द्वारा आयोजित था। कल, सीएम ने प्रशंसकों की भीड़ के उन्माद को अच्छी तरह से जानते हुए भी सभी को खुला निमंत्रण देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था किए बिना यह खुला निमंत्रण दिया। आप आरसीबी, विराट कोहली या यहां तक कि प्रशंसकों को भी दोष नहीं दे सकते। अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह CM और DCM हैं, जो अनावश्यक रूप से लाइमलाइट बटोरना चाहते थे और इसे कांग्रेस नेताओं का पूरा पारिवारिक समारोह बना दिया। जो जीवन चले गए हैं, उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता। अब, राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों को आर्थिक मुआवजा देना चाहिए। इस भगदड़ में कुछ युवा कमाने वाले मारे गए हैं। राज्य सरकार को घायलों का सारा खर्च उठाना चाहिए। सरकार को उन सभी परिवारों को उदारतापूर्वक मुआवजा देना चाहिए, जिन्होंने नुकसान उठाया है।