Trump ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, 5 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया फरमान जारी कर दिया है। ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके साथ ही साथ अन्य देशों से अमेरिका आने वाले लोगों पर आंशिक पाबंदियां लगाई है। आपको बता दें कि ये प्रतिबंध 9 जून से लागू होगा,यह आदेश अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होगा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिक प्रतिबंधों के अधीन हैं राष्ट्रीय सुरक्षा हितों का हवाला देते हुए, अध्यादेश में कहा गया है कि सूची में इन देशों में विदेशी नागरिक हैं। यह आदेश बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला सहित सात अन्य देशों के नागरिकों के प्रवेश को भी प्रतिबंधित करता है। व्हाइट हाउस द्वारा आज जारी एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के अपने पहले दिन उन्होंने विदेश मंत्री को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की सुरक्षा समीक्षा करने का निर्देश दिया था ताकि यात्रा प्रतिबंधों के लिए सिफारिशें की जा सकें। वीडियो में उन्होंने रविवार को कोलोराडो के बोल्डर में यहूदी प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले का भी जिक्र किया। हमले में आरोपी मोहम्मद सबरी सोलिमन मिस्र का नागरिक है, लेकिन नए यात्रा प्रतिबंध में मिस्र का नाम नहीं है।

#Trump