1975 में संविधान का गला घोंटा गया
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), 25 जून - भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कहा कि हम लोग यह नहीं चाहते कि आज की जो पीढ़ी है या जो लोग इसके (आपातकाल) बारे में नहीं जानते, उन्हें कांग्रेस भ्रमित करे। हमें अपने इतिहास से सीख लेनी चाहिए और यह हमारी इस पीढ़ी की भी जरूरत है। 1975 में संविधान का गला घोंटा गया था। यह बताना भी जरूरी है। मैं धन्यवाद करती हूं हमारी सरकार का इस पहल के लिए।
#1975 में संविधान का गला घोंटा गया